हरहुआ में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक त्रिभुवन राम ने दिया आशीर्वाद

सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित हुआ समारोह, नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना

 

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकासखंड हरहुआ में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 67 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समारोह में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

 

प्रदेश सरकार की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग देना तथा सामाजिक समरसता और समानता को प्रोत्साहित करना है। समारोह में सभी जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

 

इस दौरान नवदंपतियों ने विधायक त्रिभुवन राम से आशीर्वाद प्राप्त किया। बेटियों को आशीर्वाद देते समय विधायक भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी कोई पुत्री नहीं है, लेकिन आज इन बेटियों को आशीर्वाद देते हुए उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है, जैसे वह अपनी ही बेटियों को आशीर्वाद दे रहे हों। उनके इस भावुक वक्तव्य ने समारोह में मौजूद लोगों को भी भावुक कर दिया।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ‘बब्बू’, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, मोहन बाबू, जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे, खंड विकास अधिकारी जयप्रकाश, खरपत्तू प्रधान, संजय प्रधान, रविंद्र प्रधान, विजय प्रधान, अजय प्रधान सहित अन्य ग्राम प्रधान और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

 

समारोह के अंत में विधायक त्रिभुवन राम ने सभी नवविवाहित जोड़ों को नए जीवन की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय, समृद्ध एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दानगंज रजवाहा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक त्रिभुवन राम ने किया शिलान्यास

    9.4 किलोमीटर लंबी नहर का होगा कायाकल्प, पुलियों का भी कराया जाएगा नव निर्माण; किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र में…

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत लंका मैदान में हुई कार्रवाई, राजस्थान निवासी ट्रक चालक हिरासत में     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    पीपा पुल की मांग को लेकर अनशन, फिर भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे रहे जज सिंह अन्ना

    हरहुआ में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक त्रिभुवन राम ने दिया आशीर्वाद

    हरहुआ में 67 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ, विधायक त्रिभुवन राम ने दिया आशीर्वाद

    दानगंज रजवाहा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक त्रिभुवन राम ने किया शिलान्यास

    दानगंज रजवाहा के पुनरोद्धार कार्य का विधायक त्रिभुवन राम ने किया शिलान्यास

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    देश का पथप्रदर्शक है हमारा संविधान: लोकतंत्र की ताकत से विकसित भारत का संकल्प

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    रामनगर पुलिस ने डीसीएम ट्रक से बरामद की 199 पेटी अवैध शराब

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई

    आकोढ़ा में 200 जरूरतमंदों को बांटे गए कंबल, स्वेटर और मिठाई