आईपीएस किरण एस. ने पूजा-अर्चना कर संभाली जिम्मेदारी, कानून-व्यवस्था मजबूत करने का संकल्प
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। वाराणसी के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर आईपीएस किरण एस. ने पदभार ग्रहण करने के बाद काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने काशी की शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाबा से आशीर्वाद मांगा।
मंदिर के पुजारियों ने उन्हें प्रसाद और रक्षा सूत्र भेंट किया। इस दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। काशी की परंपरा के अनुसार, नए पुलिस कमिश्नर ने बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाकर अपनी जिम्मेदारी की शुरुआत की।
पूजा के बाद उन्होंने काशी में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने यातायात जाम, जुआ-सट्टा, साइबर ठगी और भू-माफिया जैसी समस्याओं पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही।




