जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाओं नें किया पूजन

जीवित्पुत्रिका पर्व पर महिलाओं नें किया पूजन

चौबेपुर (वाराणसी)पुत्र की लम्बी आयु व उत्तम स्वास्थ्य के लिए जीवित्पुत्रिका का पर्व बुधवार को आस्था व विश्वास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर चौबेपुर के रामलीला मैदान के साथ धौरहरा, कैथी राजवाड़ी, सोनबरसा, चन्द्रावती, डुबकीया, छीतमपुर नैपाली धाम, मुनारी भगतुआ के साथ अन्य ग्रामीण स्थानों व मन्दिरों पर सामूहिक पूजन किया। आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को पड़ने वाले, इस व्रत में भगवान सूर्य की आराधना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि यदि पुत्र अल्पायु हो या मरणदोष हो तो इस व्रत के प्रभाव से जीवित रहने लगते हैं तथा उन्हें दीर्घायु मिलती है।

व्रत को लेकर मान्यता है कि भगवान कृष्ण के सूक्ष्म रूप के उदर में प्रविष्ट होकर उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु की रक्षा करने की कथा प्रचलित है। इसी कारण से श्रद्धालु महिलाएं प्रातरूकाल उरद के साबूत दाने निगलती है। सायंकाल पूजा-अर्चना की जाती है। दूसरे दिन व्रत का पारण किया जाता है, तथा ब्राह्मण को भोजन कराकर दक्षिणा देने के पश्चात पुत्र के गले में लाल रक्षासूत्र पहनाने की परंपरा है।

इस अवसर पर क्षेत्र के बाजारों में जिऊतिया खरीदने के लिए स्वर्णाभूषण की दुकानों पर महिलाओं की भारी भीड़ रही। दोपहर बाद जाम लगना शुरू हो गया। उधर धागे में गूहने के लिए जहां अस्थाई दुकानें लगी रहीं वहीं गांँवों में घर-घर गुहाई होती रही। इसके अलावा लोगों ने जिऊतिया माई को चढ़ानें के लिये कपड़े की खूब खरीदारी की गयी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब