देहरादून से चाकुलिया बंगाल तक की यात्रा पर निकले 34 वर्षीय अंकित दास का आशा ट्रस्ट पर हुआ भव्य स्वागत

देहरादून से चाकुलिया बंगाल तक की यात्रा पर निकले 34 वर्षीय अंकित दास का आशा ट्रस्ट पर हुआ भव्य स्वागत

चौबेपुर (वाराणसी) पर्यावरण बचाने की अलख जगाने के लिए कर रहे हैं 2000 किलोमीटर की साइकिल यात्रा

प्रकृति संरक्षण के सन्देश को लेकर देहरादून से बंगाल में चाकुलिया तक की साइकिल यात्रा पर निकले पर्यावरण प्रेमी अंकित दास का भंदहा कला कैथी पहुंचने पर आशा ट्रस्ट परिसर में जोरदार स्वागत किया गया ।

प्रकृति और पर्यावरण पर आसन्न संकट से व्यथित होकर आम जन को सचेत करने के उद्देश्य से देहरादून निवासी 34 वर्षीय युवा अंकित दास ने दिनांक 12 सितम्बर को अपनी पर्यावरण चेतना यात्रा देहरादून से प्रारंभ की थी औसतन 50 से 60 किलोमीटर प्रतिदिन चल कर वे रविवार को वाराणसी पहुंँचे थे। सारनाथ होते हुए केस्ते बुधवार को बिहार में प्रवेश करेंगे ।

उल्लेखनीय है कि अंकित ने अपने पास स्मार्ट फोन और पैसे नही रखे हैं, जन सहयोग से ही रुकने, रहने, भोजन आदि का प्रबंध हो जाता है । अभी तक की लगभग 900 किलोमीटर की यात्रा में उन्हें किसी भी जगह रुकने और भोजन में परेशानी नहीं आई । अंकित पूर्व में देश के विभिन्न हिस्सों में ऐसी 7 यात्राएं कर चुके हैं जिसमे 3 पैदल यात्रा भी रही है।

आशा ट्रस्ट की तरफ समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय जी ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, सरोज सिंह, सुनीता, मोनी, साधना पाण्डेय, अंशिका, सारिका, नेहा कुमारी, मुस्कान, रौशनी, शब्बो, पूनम, आयुषी, राजवीर आदि उपस्थित रहे ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य-अहिंसा और लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश को किया गया याद     रिपोर्ट : विवेक राय मिर्जामुराद (वाराणसी)। गौर गांव स्थित वंशनारायण…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत