किसानों को बताये गये पराली प्रबंधन के उपाय, कृषि विशेषज्ञो की सलाह- खेतों में फसल अवशेष न जलाएं किसान

किसानों को बताये गये पराली प्रबंधन के उपाय, कृषि विशेषज्ञो की सलाह- खेतों में फसल अवशेष न जलाएं किसान

चौबेपुर (वाराणसी) फसलों की कटाई के उपरांत खेतों में फसल अवशेष जलाना घातक हो सकता है। खेतों में फसल अवशेषों को जलाने से उनके जड़, तना, पत्तियों में संचित लाभदायक पोषक तत्व जलकर नष्ट हो जाते हैं।इतना ही नहीं बल्कि मिट्टी में मौजूद लाभदायक व मित्र कीट भी आग में जलकर नष्ट हो जाते हैं जिसके कारण वातावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

उक्त जानकारी बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ढाका स्थित गौरी शंकर महादेव मंदिर परिसर में पराली प्रबंधन पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय जागरूकता गोष्ठी में बीटीएम देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को दी। उन्होंने किसानों को खेतों में फसल अवशेषों को न जलाने की सलाह देते हुए डिकम्पोजर का प्रयोग करके फसल अवशेषों को सड़ाकर कम्पोस्ट खाद बनाने की सलाह दी।

जागरूकता रैली में लिया खेतों में पराली न जलाने का संकल्प

उप कृषि निदेशक अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार “प्रमोशन आफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फार इन सीटू मैनेजमेंट आफ क्राप रेजीड्यू योजनान्तर्गत” पराली प्रबंधन पर आधारित एक दिवसीय जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व ढाका गांव में पराली प्रबंधन पर आधारित जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें गांव के किसानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेतों में फसल अवशेष न जलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुमन देवी ने की।इस दौरान विनोद निषाद, शिवशंकर, बबिता, साधूराम, बुधना, अजगुत राम सहित भारी किसान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    धरोहर संरक्षण सेवा संगठन एवं ‘केसरिया भारत’ के गोस्वामी तुलसीदास विचार परिषद ने आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने तुलसी साहित्य को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर     रिपोर्ट:…

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    ओवरब्रिज से झरने की तरह गिरता रहा पानी, राहगीर और वाहन चालक हुए परेशान     रिपोर्ट: विवेक राय हरहुआ (वाराणसी)। बाबतपुर-वाराणसी मार्ग पर हरहुआ बाजार स्थित ओवरब्रिज के नीचे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    गोस्वामी तुलसीदास जी का प्राकट्य दिवस ‘सनातन चेतना दिवस’ के रूप में मनाया गया

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘बोले चूड़ियाँ बोले कँगना’ ने रचा नया रिकॉर्ड

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    ‘फोनवा रतिया में करबौ’ का जलवा बरकरार, Instagram पर #5 ट्रेंडिंग

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    वाटर हार्वेस्टिंग पाइप टूटा, बारिश में 200 मीटर सड़क बनी जलाशय

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    प्राचीन शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन का समापन

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व

    तुलसी की वाणी और मानस के आदर्शों को युवा पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व