बाढ़ का कहर: कैथी श्मशान घाट डूबा, खेतों में हो रहा शवों का अंतिम संस्कार

घरों में घुसा पानी, जहरीले जीवों से दहशत; फसलें भी तबाह

चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा, गोमती और नाद नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि से चौबेपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। हालत यह हो गई है कि कैथी स्थित श्मशान घाट पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते शवों का दाह संस्कार खेतों में किया जा रहा है।

मार्कंडेय महादेव मंदिर क्षेत्र में स्नान और दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं बाढ़ का पानी कई गांवों के घरों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई है। जलभराव के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतुओं के घरों में घुस आने से लोगों में भय का माहौल है।

बाढ़ की वजह से गौराउपरवार, बर्थरा कला, मुरीदपुर, सरसौल, चंद्रावती, ढकवां, कैथी, राजवाड़ी, लक्ष्मीसेनपुर, टेकूरी, धौरहरा, सरैया, पीपरी और शिवदशा सहित दर्जनों गांव जलमग्न हो चुके हैं।

पिपरी गांव के प्रधान मंगल यादव ने बताया कि गोमती नदी की बाढ़ से तटवर्ती क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ में खड़ी धान, गन्ना, बाजरा और सब्जियां नष्ट हो गई हैं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बाढ़ के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी सक्रिय हो गई हैं। चोलापुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर. बी. यादव ने बताया कि प्रभावित गांवों में नाव के जरिए चिकित्सीय टीमें दवाओं का वितरण कर रही हैं, ताकि महामारी फैलने से रोका जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही, तो हालात और भी गंभीर हो सकते हैं। प्रशासन से तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा