देवी के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

देवी के दर्शन कर भक्त हुए निहाल

मिर्जामुराद। आकर्षक पंडालो में विराजी मां दुर्गा की मनमोहक छवि को निहारने, अष्टमी को देर शाम से ही ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। कई पंडालो में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किए गये।भव्य सजावटों से सजी पंडालो की अद्भुत छटा बरबस ही श्रद्धालुओं के मन को मोहती रही। बल्बो और झालरों के रंग-बिरंगे प्रकाश से पंडालो की भव्य सजावट की गयी है।

पूजा पंडालो में बज रहे देवी गीत भक्तों को दूर से ही भक्तों में उत्साह बढ़ाते रहे।शिव शक्ति युवा क्लब दुर्गा पूजा समिति मिर्जामुराद (बंग्लाचट्टी) द्वारा स्थापित पूजा पंडाल के अध्यक्ष मनोज कुमार बिंद तथा महामंत्री व पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश महासचिव पवन त्रिपाठी व उपाध्यक्ष राजन सोनकर व आदित्य गुप्ता ने बताया कि सप्तमी से ही मां के पट श्रद्धालुओं के दर्शन पूजन हेतु खोल दिए गए हैं।

पंडाल में विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन भी किये गये है। नव बाल दुर्गा पूजा समिति मिर्जामुराद (पुरानी बाजार) के बालकुमार गुप्ता ने बताया कि पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। पूजा पंडाल में प्रसाद वितरण के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों के भी आयोजन किए गए हैं।

इसके साथ ही मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा, छतेरी, खोचवा, बेनीपुर, अदमापुर, चक्रपानपुर (बरमपर), लच्छापुर, खदरामपुर आदि जगहों पर स्थापित पूजा पंडालो में मां दुर्गा का दर्शन- पूजन करने हेतु ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक मिर्जामुराद अजय राज वर्मा पुलिस फोर्स के साथ लगातार चक्रमण करते रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    चौबेपुर में न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने रंगों के जरिए प्रस्तुत की विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश की परिकल्पना     रिपोर्ट विवेक राय  चौबेपुर (वाराणसी)।…

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    पंडित अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’ ने बाबा के चरणों में की मंगलकामना, देशसेवा में निरंतर जुटे रहने की प्रार्थना     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। काशी के कोतवाल बाबा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    कैप्टन स्मिथ मच्छार की वीरता को समर्पित हुआ बाबा कालभैरव का विशेष श्रृंगार

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    8 अक्टूबर को जिला मुख्यालय घेरेगी सपा, डीएम को सौंपेगी ज्ञापन

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    चोलापुर में दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सेवापुरी में भाजपा ने श्रद्धा के साथ मनाई गांधी-शास्त्री जयंती

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे कई नेता