प्रेमभूषण जी महाराज ने किया मार्कंडेय महादेव का जलाभिषेक, भक्ति भाव से गूंजा मंदिर परिसर

कैथी स्थित प्राचीन मंदिर में विधिवत पूजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। श्रावण मास के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथा वाचक प्रेमभूषण जी महाराज ने मंगलवार को चौबेपुर क्षेत्र के कैथी स्थित ऐतिहासिक मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। उन्होंने विधिवत पूजन-अर्चन करते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

 

पूजन के पश्चात प्रेमभूषण जी महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास में शिवलिंग पर जल चढ़ाना अत्यंत पुण्यदायक होता है। उन्होंने इसे अपने जीवन का सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस पावन मास में भगवान शिव की आराधना से समस्त दुखों का नाश होता है।

 

इस अवसर पर मंदिर के पुजारी शीतल गिरी, गौरव गिरी, सचिन गिरी, नागेश गिरी, बजरंगी गिरी, श्यामू गिरी एवं मुन्ना गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई।

 

पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। गोस्वामी समाज की ओर से प्रेमभूषण जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने उन्हें अंगवस्त्र, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रवचन एवं दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। सभी ने महाराज श्री के दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस किया।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम