बर्थराकला की बस्तियों में घुसा बाढ़ का पानी, फसलें बर्बाद, लोग कर रहे पलायन

ग्राम प्रधान सन्नी सिंह ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, प्रशासन से मदद की अपील

चौबेपुर (वाराणसी)। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के चलते चौबेपुर क्षेत्र के बर्थराकला स्थित पंडितपुरा और राजभर बस्ती सहित अन्य इलाकों में बाढ़ का पानी घरों तक पहुंच गया है। जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के पानी के साथ-साथ जहरीले जीव-जंतु भी घरों में घुसने लगे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हालात बिगड़ते देख कई परिवारों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन शुरू कर दिया है।

ग्राम प्रधान सन्नी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “गांव के हर एक व्यक्ति के साथ खड़ा हूं। जो भी मदद होगी, वह तत्काल की जाएगी।”

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि बर्थराकला गांव की ओर शीघ्र ध्यान दिया जाए। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री, सुरक्षित ठिकाना और पशुओं के लिए चारे की तत्काल व्यवस्था कराई जाए।

ग्रामीणों ने भी सरकार और प्रशासन से मांग की है कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज किया जाए ताकि समय रहते स्थिति को संभाला जा सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा