गोसाईगंज विधायक अभय सिंह को राहत, गैंगस्टर मामले में तलब करने की अर्जी खारिज

धनंजय सिंह की याचिका विशेष अदालत ने की नामंजूर, अगली सुनवाई 8 जुलाई को

वाराणसी। कैंट थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के प्रकरण में गोसाईगंज के बाहुबली विधायक अभय सिंह को विशेष अदालत से बड़ी राहत मिली है। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) सर्वजीत कुमार सिंह की अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा विधायक को आरोपित के तौर पर तलब किए जाने के लिए दाखिल अर्जी को खारिज कर दिया। अदालत ने मामले में बहस के लिए आगामी 8 जुलाई की तिथि नियत की है।

विधायक अभय सिंह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दीनानाथ सिंह एवं वरुण प्रताप सिंह ने अदालत में पैरवी की।

उल्लेखनीय है कि 4 अक्टूबर 2002 को तत्कालीन विधायक एवं पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने साथियों संग एक मरीज को देखकर जौनपुर लौट रहे थे। वाहन जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमा हॉल के पास पहुंचा, तभी बोलेरो से उतरे अभय सिंह ने अपने चार-पांच साथियों के साथ उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। अंधाधुंध फायरिंग में धनंजय सिंह, उनके गनर, ड्राइवर समेत कई लोग घायल हो गए थे। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में भगदड़ मच गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने संदीप सिंह, संजय रघुवंशी, विनोद सिंह एवं सतेन्द्र सिंह ववलू के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

इसी प्रकरण में पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने अभय सिंह को आरोपित बनाए जाने की मांग करते हुए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 319 के अंतर्गत अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अर्जी को खारिज कर दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा