हरित काशी अभियान के तहत रोटरी क्लब ने किया पौधारोपण व यज्ञ

पंचअग्नि अखाड़ा परिसर में आयोजन, पौधों की देखभाल पर भी दिया गया जोर

वाराणसी। प्राचीन काशी को हरियाली से आच्छादित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ ने बुधवार को हरित काशी अभियान की शुरुआत की। अभियान की शुरुआत पंचअग्नि अखाड़ा, नामों घाट परिसर में पौधारोपण एवं यज्ञ अनुष्ठान के साथ की गई। क्लब की अध्यक्ष रो रुचि भार्गव ने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर संयोजक रो देवेश लाल एवं रो डॉ. अनूप मिश्र ने यज्ञ अनुष्ठान में आहुतियां अर्पित कीं तथा उपस्थित बटुकों को वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि पौधारोपण तभी सार्थक होगा जब लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी की जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत पौधे लगाने के पश्चात तीन-तीन महीने के अंतराल पर पौधों के साथ फोटो क्लब की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। तीन बार फोटो अपलोड करने पर प्रतिभागियों को रोटरी क्लब ऑफ वाराणसी नॉर्थ एवं रोटरी इंटरनेशनल की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. राकेश जायसवाल, नीरज अग्रवाल, डॉ. डॉली, रोली अग्रवाल, शुभश्री जायसवाल, राजेश भार्गव, डॉ. राकेश मोहन, विनय सिंह, रमा सिंह, चित्रा मिश्र समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के नेतृत्व में शिवपुर क्षेत्र में निकली यात्रा, संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): संत…

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    गलती से दूसरी बाइक लेकर चला गया व्यक्ति, खुद थाने पहुंचकर लौटाई गाड़ी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): समाधान दिवस के दौरान चौबेपुर थाने में उस समय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश