जनसंख्या नियंत्रण कानून और घुसपैठ रोकने की मांग

जनसंख्या नियंत्रण कानून और घुसपैठ रोकने की मांग

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

ज्ञानपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद जिला भदोही के तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय ज्ञानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने और अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी व रोहिंग्या मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की मांग की गई।

 

जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या, घुसपैठ और धर्मांतरण जैसी गतिविधियां हिंदू समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न राज्यों में हिंदू त्योहारों पर हमले और धार्मिक स्थलों पर तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही हैं।

 

प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने कहा कि त्योहारों पर हो रहे हमले समाज और देश के लिए खतरनाक हैं। जिला महामंत्री मनीष दुबे ने बहुविवाह पर रोक लगाने और जनसंख्या नियंत्रण कानून को तत्काल लागू करने की मांग की।

 

राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने भी घुसपैठ रोकने और जनसंख्या नियंत्रण कानून पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 

कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्र, जिला मंत्री जगदीश पटेल, हिंदू एडवोकेट फोरम के जिला महामंत्री चंदमणि तिवारी, अश्विनी कुमार धीवर, बिजेंद्र सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    सुरेश सिंह गौतम के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे जनप्रतिनिधि

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक त्रिभुवन राम

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    मणिकर्णिका घाट की पवित्रता के लिए स्वच्छता और श्रमदान जरूरी

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    धौरहरा गांव के शंकर मंदिर पर चला स्वच्छता अभियान

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा