नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी, बहनों को तुलसी पौध का वितरण

नारी सशक्तिकरण पर गोष्ठी, बहनों को तुलसी पौध का वितरण

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। आर.एस. ग्रीन मिशन के तत्वावधान में मंगलवार को डॉ. राम खेलावन पाण्डेय इंटर कॉलेज, भदोही में नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बहनों को माता तुलसी का पौधा वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. पूनम मौर्या (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, भदोही) एवं विशिष्ट अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने महिलाओं की स्थिति, अधिकार एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने अनुभव साझा किए।

 

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती धारणा पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाओं को शिक्षा एवं समान अवसर प्राप्त हों।

 

गोष्ठी में शिवानी यादव, शालू सेठ, अनुष्का, नव्या, अनामिका यादव, रचिता मिश्रा, सुषमा सहित अन्य बहनों को तुलसी का पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

इस अवसर पर विनोद श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार सरोज, अंकिता सिंह, निधि दुबे, प्रतीक जायसवाल, खुशी प्रजापति, प्रिया गुप्ता, प्रियंका सेठ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

गोष्ठी के उपरांत सभी ने नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की शपथ ली। कार्यक्रम के समापन पर आर.एस. ग्रीन मिशन के संस्थापक शिवम् राय ने मुख्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार को श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तिका भेंट कर आभार व्यक्त किया। संचालन पंकज कुमार, शैक्षिक वक्ता ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा