प्रेमिका को बुलाने की जिद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर, घंटों चला ड्रामा

प्रेमिका को बुलाने की जिद में युवक चढ़ा मोबाइल टावर, घंटों चला ड्रामा

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। कोतवाली क्षेत्र के सलीमपुर में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की पहचान सचिन उर्फ पवन पांडेय निवासी याकूबपुर के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे युवक अचानक टावर पर चढ़ गया और ऊपर से आवाज लगाकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग करने लगा। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए।

 

घटना की सूचना पर सीओ अशोक मिश्रा, एसडीएम अरुण गिरी, पुलिस बल, दमकल कर्मी और दो एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह टावर के शीर्ष पर बैठकर लगातार प्रेमिका को बुलाने पर अड़ा रहा।

 

काफी देर तक समझाने-बुझाने और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन युवक नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं हुआ। प्रशासनिक अमला युवक को सुरक्षित नीचे लाने की रणनीति बनाने में जुटा रहा।

 

इस अजीबोगरीब वाकये से पूरे इलाके में चर्चा का माहौल गर्म हो गया और लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित