पिकअप-ऑटो में जोरदार टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

पिकअप-ऑटो में जोरदार टक्कर, चार घायल; एक की हालत गंभीर

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। पनिहरी गाँव के पास रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से आ रहे ऑटो को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया।

इस दुर्घटना में खरौना (जिला गाजीपुर) निवासी संतोष गौतम (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं ऑटो चालक समेत तीन अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। उनका इलाज नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया, जहां से स्थिति सामान्य होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज   रिपोर्ट : विरेंद्र…

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    गेट नंबर-4बी के पास सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, पत्थर से टकराकर छर्रे लगने से तीन लोग हुए घायल; जांच के आदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल