IAS बनना चाहते थे महेंद्र, दो बार दी थी UPSC परीक्षा, बाद में बने कॉलोनाइजर

IAS बनना चाहते थे महेंद्र, दो बार दी थी UPSC परीक्षा, बाद में बने कॉलोनाइजर

वाराणसी। सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर स्थित अरिहंत नगर कॉलोनी में कॉलोनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या के बाद परिजनों ने उनके संघर्ष और जीवन के बारे में कई बातें साझा कीं। महेंद्र के साले पुष्पेंदु गौतम ने बताया कि महेंद्र का सपना IAS बनने का था। वे UPSC की तैयारी करते थे और परीक्षा भी दो बार दी थी। कुछ प्रयासों में प्री परीक्षा क्लियर भी कर ली थी, लेकिन सफलता अंतिम चरण तक नहीं मिल सकी। इसके बाद परिवार के समझाने पर उन्होंने व्यवसाय की ओर रुख किया।

महेंद्र ने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया और धीरे-धीरे कॉलोनाइजर के रूप में अपनी पहचान बनाई। सिविल सर्विसेज की तैयारी से मिली जानकारी और व्यावहारिक स्वभाव ने उन्हें व्यवसाय में आगे बढ़ने में मदद की। वे साफ-सुथरी बातचीत और स्पष्ट स्वभाव के कारण सभी के प्रिय बन गए।

गुरुवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे महेंद्र की बहन प्रियंका ने फोन कर उनकी हत्या की सूचना साले पुष्पेंदु को दी। वे दिल्ली से पहली फ्लाइट पकड़कर बनारस पहुंचे और सिंहपुर स्थित घर पर परिवार को ढांढस बंधाया। महेंद्र की पत्नी प्रियंका, बेटा नलिन, बेटियां रिद्धिमा और रिम्मी का रो-रोकर बुरा हाल था।

महेंद्र के पुराने सहयोगी प्रेमनाथ यादव ने बताया कि 21 अगस्त की सुबह करीब आठ बजे अरिहंत नगर कॉलोनी फेज-2 में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े महेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। गंभीर रूप से घायल महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

शाम को पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार सरायमोहना घाट पर बौद्ध रीति-रिवाज से किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अब तक दो हजार से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    सारनाथ पुलिस व एटीएस की संयुक्त कार्रवाई, पश्चिम बंगाल के मालदा से दबोचा गया आरोपी; जाली नोट और मादक पदार्थों के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज   रिपोर्ट : विरेंद्र…

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    गेट नंबर-4बी के पास सुबह हुई घटना से मचा हड़कंप, पत्थर से टकराकर छर्रे लगने से तीन लोग हुए घायल; जांच के आदेश   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    भारत-बांग्लादेश सीमा से जाली नोटों की तस्करी करने वाला 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी जवान की कार्बाइन से चली गोली, तीन श्रद्धालु घायल

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    6 से 20 जुलाई तक मिलेगा निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    काशी पहुंचीं अभिनेत्री भाग्यश्री, बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद गंगा आरती में हुईं शामिल

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    स्ट्रीट वेंडर्स को मिले सम्मानजनक पहचान, केवल अतिक्रमण के नजरिए से न देखें: मनोज तिवारी

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल

    चंद्रावती पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल