कर्ज के बोझ से दबे युवक ने की आत्महत्या

कर्ज के बोझ से दबे युवक ने की आत्महत्या

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के अमरपट्टी ग्रामसभा में रविवार देर रात कर्ज के बोझ से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान जितेंद्र राजभर (36), पुत्र स्व. ज्यूत राजभर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जितेंद्र लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज के दबाव में जी रहा था। उसने अपनी जमीन एक व्यक्ति को बेची थी, लेकिन भुगतान न मिलने से वह मानसिक रूप से बेहद परेशान था। वहीं कर्जदाता द्वारा लगातार दबाव और प्रताड़ना से उसकी हालत और बिगड़ गई थी।

गंभीर तनाव में आकर जितेंद्र ने अपने मकान की छत पर बने टिन शेड में गमछे के सहारे फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी साधना देवी, एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गया है।

सूचना पर थाना प्रभारी योगेंद्र प्रसाद और चौकी प्रभारी अभिजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    बलुआ घाट से किला तक निकाला जुलूस, ढोल-नगाड़ों के बीच कार्यकर्ताओं व दुकानदारों का कराया मुंह मीठा     रिपोर्ट: विवेक राय रामनगर (वाराणसी)। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम…

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने चोलापुर थाने और शहीद स्मारक का लिया जायजा, ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण पर भी हुई चर्चा   रिपोर्ट : विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)। अजगरा विधानसभा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    हरीश द्विवेदी को भाजपा का राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    शहीद स्मारक को मिलेगी नई पहचान, 101 फीट तिरंगे की मांग पर विधायक ने किया निरीक्षण

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    25 अगस्त तक मिलेगा अगस्त माह का मुफ्त राशन

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    अखबार लदा वाहन पशु से टकराकर पलटा, चालक की मौत

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    काशी में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के तीसरे सोमवार को मार्कण्डेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब