डीएवी इंटर कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान

पूर्व प्रबंधक स्व. पी.एन. सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

वाराणसी। नरहरपुरा, औसानगंज स्थित डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को पूर्व प्रबंधक एवं सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा स्व. पी.एन. सिंह यादव की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यात चिकित्सक डॉ. प्रदीप चौरसिया, प्रबंधक अजीत कुमार सिंह यादव, कोषाध्यक्ष हरिबंश सिंह, पाणिनी कन्या महाविद्यालय की उपाचार्य डॉ. प्रीति विमर्शिनी तथा नित्यानंद वेद महाविद्यालय के प्राचार्य रामानंद तिवारी ने एक दर्जन मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। पुरस्कार स्वरूप उन्हें स्मृति चिन्ह, प्रमाणपत्र, पुस्तक एवं नकद राशि प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि डॉ. चौरसिया ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए कहा कि यदि किसी में योग्यता है तो वह अभाव में भी निखरकर सामने आती है। उन्होंने शिक्षा में नवाचार और निरंतरता पर बल दिया।

कार्यक्रम में नरेंद्र कुमार सिंह, कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण कुमार सहित सभी शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। संचालन पंच बहादुर सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा