सीडीओ ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

सीडीओ ने ग्राम प्रधानों संग की बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल ने सोमवार को विकास खंड आराजी लाइन के सभागार में ग्राम प्रधानों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं और सरकारी सुविधाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।

बैठक में विद्यालयों की कक्षाओं की स्थिति, छात्रों की उपस्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पुष्टाहार वितरण, अपात्र अंत्योदय कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्तीकरण, बिजली, सड़क, जल जीवन मिशन, ग्राम पंचायतों की सफाई, आरआरसी केंद्रों का संचालन और सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की स्थिति पर ग्राम प्रधानों से संवाद किया गया।

सीडीओ ने ग्राम प्रधानों को स्पॉन्सरशिप योजना, टीवी मुक्त पंचायत, फैमिली आईडी, फार्मर आईडी तथा पीएम सूर्यघर योजना से वंचित परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्राम प्रधानों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील भी की।

इस अवसर पर उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श कुमार, खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव सहित ब्लॉक और तहसील स्तर के अधिकारी-कर्मचारी तथा सभी ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने अपनाई स्वस्थ जीवनशैली की राह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दुर्गाकुंड वार्ड में अत्याधुनिक बैडमिंटन कोर्ट सहित सड़क, पार्क, विद्यालय और डिजिटल लाइब्रेरी का शिलान्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन