सुकन्या समृद्धि योजना में बनारस के डाक कर्मियों को सम्मान
वाराणसी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत विशेष अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर वाराणसी परिक्षेत्र के चार डाककर्मियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य डाक महाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रणव कुमार ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।
सम्मानित डाक कर्मियों में रविंद्र कुमार शाह (सहायक अधीक्षक, पश्चिम उप मंडल वाराणसी), अरुण प्रकाश पांडेय (बीपीएम धौरहरा, चौबेपुर), और अमित भारती (बीपीएम करधना, मिर्जामुराद) शामिल हैं।
पोस्ट मास्टर जनरल कर्नल विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान डाक कर्मियों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक किया और स्कूलों के सहयोग से बालिकाओं के खाते खुलवाए। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे वाराणसी परिक्षेत्र के लिए गौरव की बात है और इससे बेहतर परिणाम लाने की प्रेरणा मिलेगी।




