अजगरा विधायक ने झाड़ू लगाकर की शुरुआत, कहा– कार्यकर्ता हमारी पूंजी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सांसद पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह छितमपुर गांव स्थित मां भगवती नेपाली मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
विधायक ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही हैं, लेकिन कार्यकर्ता होकर पिछली कतार में बैठते हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। कार्यकर्ता हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं। सरकार के साथ-साथ संगठन का भी उतना ही महत्व है।”
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया स्वच्छता अभियान न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी प्रेरणा का संदेश दे रहा है। “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का निर्माण ही हमारी परिकल्पना है।
यह अभियान चोलापुर विकास खंड के एडीओ पंचायत आनंदशील आंबेडकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मुक्ति नारायण मौर्य, रामजी मौर्य, हरेंद्र सिंह, रामसूरत यादव, राघवेंद्र जायसवाल, अजय गुप्ता, त्रिवेणी सिंह, मनीष चौहान, सोनू कन्नौजिया, शिवम चतुर्वेदी, नीरज पाल, अजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।




