सड़क हादसे में दंपती की मौत, विधायक ने दी आर्थिक सहायता का भरोसा

बाबतपुर-संदहा रिंग रोड की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। बाबतपुर-संदहा रिंग रोड पर हरिबल्लमपुर गांव के पास रविवार देर रात हुए दर्दनाक हादसे में दंपती की मौत हो गई। सड़क पर गड्ढों के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही चारपहिया वाहन की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गरथौली चौबेपुर निवासी राकेश मौर्य और उनकी पत्नी गुंजा मौर्य के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजगरा विधायक त्रिभुवन राम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने मृतक के पिता बंशराज मौर्य को ढांढस बंधाया और सरकारी स्तर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि वह टूटी सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन से बात करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि रिंग रोड की स्थिति लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढों और टूटी सड़क के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभागीय लापरवाही के चलते अब तक कोई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों ने तत्काल सड़क मरम्मत की मांग उठाई।

मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, मुक्ति मौर्या समेत कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा