चौबेपुर पुलिस ने कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास दबोचा
चौबेपुर (वाराणसी)। शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू उर्फ विजय निषाद (19 वर्ष), निवासी चंद्रावती के रूप में हुई है।
कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि किशोरी को पुलिस ने 5 सितंबर को सोनभद्र से बरामद कर लिया था। इसके बाद से आरोपी फरार था। सोमवार को पुलिस टीम ने उसे कादीपुर रेलवे स्टेशन के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।




