पीएम व मॉरीशस के प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों की समीक्षा

पीएम व मॉरीशस के प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे की तैयारियों की समीक्षा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मॉरीशस के प्रधानमंत्री के प्रस्तावित वाराणसी दौरे को लेकर सोमवार को मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंडलायुक्त एस. राजलिंगम व पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। तैयारियों की जानकारी मुख्य सचिव के समक्ष पीपीटी के माध्यम से दी गई।

मुख्य सचिव व डीजीपी उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। मुख्य सचिव ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी तन्मयता से की जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बारिश को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन और वाहनों के आवागमन की व्यवस्था बेहतर करने पर विशेष जोर दिया गया।

डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर कोताही नहीं होनी चाहिए।

गौरतलब है कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री के तीन दिवसीय काशी प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होटल ताज में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

बैठक में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी, एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों व पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा