शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का उत्सव बीएचयू में धूमधाम से मनाया गया

प्रो. शंकर कुमार मिश्र ने डॉ. राधाकृष्णन की जीवनी साझा कर बताया कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के त्याग और समर्पण का प्रतीक है।

वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के धर्मशास्त्र मीमांसा विभाग में शनिवार को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंगलाचरण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

छात्रों ने विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर प्रो. मिश्र ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महान दार्शनिक और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला।

प्रो. मिश्र ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन त्याग और समर्पण के प्रतीक थे। राष्ट्रपति पद पर रहते हुए वे अपनी 75 प्रतिशत कमाई दान कर देते थे। जब मित्रों ने उन्हें जन्मदिन राष्ट्रीय पर्व की तरह मनाने की बात कही, तो उन्होंने उत्तर दिया कि उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए, ताकि देश के सभी शिक्षकों का सम्मान सुनिश्चित हो।

प्रो. मिश्र ने अपने वक्तव्य में यह भी बताया कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता समर्पित करने का उत्सव है।

इस अवसर पर शोध छात्र अमित कुमार तिवारी, डॉ. एकदंत चतुर्वेदी, प्रशांत, दीपक, रमन झा, पवन शर्मा, जया पांडेय, सत्यम, विक्की, आनंद, वैष्णवी, अस्मिता सहित सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा