IPS प्रोन्नत अधिकारियों से मिले पुलिस आयुक्त

वाराणसी कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली और सुरक्षा प्रबंधन की दी जानकारी

 

वाराणसी। हाल ही में राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नत हुए अधिकारियों के भारत भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को 17 अधिकारी वाराणसी पहुंचे। कैंप कार्यालय में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने इन अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की और वाराणसी पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया।

 

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट की संरचना और प्रमुख शाखाओं की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियंत्रण, डायल-112, SOG व सर्विलांस टीम, ड्रोन और एंटी-ड्रोन प्रणाली, VVIP सुरक्षा, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर सुरक्षा और कमांड सेंटर के संचालन की जानकारी साझा की।

 

उन्होंने बताया कि वाराणसी ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का शहर है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और पर्यटक आते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होती है। इसी कारण यहां हमेशा अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ती है।

 

संवाद के दौरान बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों पर विशेष चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अपराधियों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता हासिल करना और हमेशा एक कदम आगे की सोच जरूरी है। उन्होंने महिला एवं बाल अपराधों पर त्वरित कार्रवाई, भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता और निष्पक्ष पैरवी को पुलिस सेवा की मूलभूत जिम्मेदारी बताया।

 

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों से कहा कि ईमानदारी, नैतिक मूल्यों, कर्तव्यनिष्ठा और सत्य के मार्ग पर चलना ही एक सफल अधिकारी की असली पहचान है। उन्होंने कहा— “अपने व्यक्तित्व को इन गुणों से संवारें, तभी आप प्रशासनिक सेवा में हीरे की तरह चमकेंगे।”

 

इस अवसर पर 17 प्रोन्नत अधिकारियों में 9 महिला अधिकारी भी शामिल थीं। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा सहित कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा