
गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह “बबलू” को साफा और माला पहनाकर किया स्वागत |
( सन्तोष कुमार सिंह )
वाराणसी :- गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा दुर्गाकुंड स्थित कबीर नगर कालोनी में भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह “बबलू” के आवास पर साफा और माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर किया स्वागत |
स्वागत करने आये गोवर्धन पूजा समिति के पदाधिकारियों ने संजय सिंह को भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने पर दी बधाई और शुभकामनाएं और कहा की खिलाड़ियों के प्रति आपका सहयोग हमेशा बना रहे |
भारतीय कुश्ती संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की वह अपने पद पर रहते हुए खिलाड़ियों के भविष्य को और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे |
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से गोवर्धन पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव, उपाध्यक्ष दिनेश यादव, महामंत्री पारस यादव एवं संगठन मंत्री राकेश यादव उपस्थित रहे |