जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

 

रिपोर्ट: विवेक राय

वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी मधु पटेल के जूनियर महिला एशिया कप 2026 की विजेता टीम का हिस्सा बनने पर उनका सम्मान किया गया। चीन में आयोजित प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया।

 

इस उपलब्धि के बाद शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मधु पटेल के आवास पहुंचे। उन्होंने मधु पटेल को अंगवस्त्र पहनाकर, मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि धनेसरी जैसे गांव की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने मधु पटेल की उपलब्धि को वाराणसी और अजगरा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया।

 

उन्होंने मधु के माता-पिता को भी बधाई देते हुए कहा कि बेटी को इस मुकाम तक पहुंचाने में परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मधु को आगे की तैयारी एवं प्रशिक्षण के लिए जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, पार्टी और संगठन की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी।

 

भारतीय टीम ने 13 सितंबर 2026 को चीन के मोकी में फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से पराजित किया। फाइनल का एकमात्र गोल सनिका चंद्रकांत माने ने 17वें मिनट में किया। इस जीत के साथ भारतीय जूनियर महिला टीम ने जूनियर एशिया कप में लगातार तीसरा खिताब हासिल किया और जूनियर महिला हॉकी विश्व कप 2027 के लिए भी स्थान सुनिश्चित किया।

 

इस अवसर पर जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, जिला उपाध्यक्ष अमित पटेल ‘रिंकू’, जिला मंत्री विजयराज यादव, उदयनारायण पटेल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, उमाशंकर पटेल, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री धनंजय भारद्वाज, जय कुशवाहा, सर्वजीत यादव, ओमप्रकाश पटेल, अजय पटेल, सुनील, राजेश, विवेक, भोलानाथ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम