थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश

 

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री मोहित अग्रवाल ने शनिवार को थाना कैण्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वरुणा जोन के सर्किल कैण्ट एवं रोहनियां के थानों में लंबित कालबाधित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

पुलिस आयुक्त ने थाना गोद लेने की पहल के तहत अधिकारियों को थानों की कार्यप्रणाली, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई तथा पुलिसकर्मियों के कल्याण की नियमित समीक्षा करने और सामने आने वाली कमियों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त ने पुलिसकर्मियों से साइबर सुरक्षा, प्रतिबिम्ब एप, सीसीटीएनएस, आरटीसी, जेडएफडी, फॉरेंसिक जांच, साक्ष्य संकलन, सीडीआर एवं आईपीडीआर से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने तकनीकी पुलिसिंग को प्रभावी बनाने और पुलिसकर्मियों की दक्षता बढ़ाने के निर्देश दिए।

 

मिशन शक्ति केन्द्र की महिला पुलिसकर्मियों को विद्यालयों, हॉस्टल एवं कोचिंग संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए गए। महिलाओं की समस्याओं को जानने के साथ-साथ उन्हें 1090, 112 एवं 1930 हेल्पलाइन की जानकारी देने पर भी जोर दिया गया।

 

शिक्षण संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता की नियमित जांच करने तथा कमियां मिलने पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महिला पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से फील्ड में रहकर गश्त, चेकिंग एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने को भी कहा गया।

 

पुलिस आयुक्त ने नए रिक्रूट आरक्षियों से पुलिसिंग एवं तकनीकी विषयों से संबंधित जानकारी ली। उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए साप्ताहिक मूल्यांकन करने तथा सभी आरक्षियों को बीट आवंटित करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में तैनात पुलिसकर्मियों को आगंतुकों के साथ सौम्य एवं सम्मानजनक व्यवहार करने, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। जनसुनवाई को सकारात्मक फीडबैक के साथ प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। संबंधित अधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं हल्का प्रभारियों को नियमित स्थलीय निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, अतिक्रमण हटाने और जाम की स्थिति रोकने के निर्देश दिए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने को भी कहा गया।

 

पुलिस आयुक्त ने थानों में पुलिसकर्मियों के लिए मेस की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। थाना परिसर में साफ-सफाई, आगंतुकों के लिए शुद्ध पेयजल और महिलाओं के लिए अलग से दो शौचालय उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन श्री प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन सुश्री लिपि नागयाच सहित संबंधित सहायक पुलिस आयुक्त एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग