स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी 16 वर्षीय शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष के लापता होने की सूचना के बाद फूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार, शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष 16 सितंबर 2026 को पढ़ने के लिए स्कूल गया था, लेकिन शाम तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा काफी तलाश किए जाने के बावजूद उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद 17 सितंबर 2026 को थाना फूलपुर में मु0अ0सं0-0297/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक फूलपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालक की तलाश शुरू की। पुलिस द्वारा CCTV कैमरों की फुटेज, सर्विलांस एवं सी-प्लान ऐप की सहायता से लगातार जानकारी जुटाई गई।

पुलिस टीम के प्रयासों के बाद 19 सितंबर 2026 को शौर्य श्रीवास्तव उर्फ पीयूष को सकुशल बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालक को उसके परिजन प्रमोद कुमार माथुर की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने फूलपुर पुलिस की कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक अजय राय वर्मा — प्रभारी निरीक्षक, थाना फूलपुर

उ0नि0 जितेन्द्र यादव — हल्का प्रभारी पिण्डरा, थाना फूलपुर

उ0नि0 राम सिंह यादव — थाना फूलपुर

रि0का0 आशीष कुमार पाल — थाना फूलपुर

कम समय में तकनीकी संसाधनों के उपयोग से लापता बालक की तलाश कर उसे सकुशल परिजनों को सौंपा गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग