वाराणसी घाट की दिव्यता में मंत्रमुग्ध हुईं रकुल प्रीत सिंह, श्रद्धालुओं में बढ़ा उत्साह

अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा की आरती में की भागीदारी

वाराणसी बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह सोमवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर आयोजित विश्वप्रसिद्ध मां गंगा की दैनिक आरती में शामिल हुईं। उन्होंने विधिविधान से पूजन-अर्चन कर मां गंगा की महिमा का अनुभव किया, जिससे श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल बन गया।

आरती के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने वैदिक रीति-रिवाज से गंगा पूजन किया। मंत्रोच्चारण और दीपों की रोशनी के बीच उन्होंने हाथ जोड़कर मां गंगा से अपने हृदय की कामनाएं व्यक्त की। घाट की दिव्यता और आरती की भव्यता ने अभिनेत्री को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा और कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी ने उनका स्वागत अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर किया। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि फिल्म जगत की प्रसिद्ध हस्ती का यहां आकर श्रद्धा प्रकट करना उनके लिए गौरव की बात है।

आरती में शामिल श्रद्धालु भी अभिनेत्री को देखकर उत्साहित नजर आए। बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और तस्वीर खींचने के लिए उमड़ पड़े। कई लोगों ने रकुल प्रीत सिंह के साथ सेल्फी भी ली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    84 वर्ष की आयु में स्वर्वेद महामंदिर उमरहां में ली अंतिम सांस, मंगलवार को मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)।…

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चार नामजद समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे समर्थक   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गौरा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान