संपत्ति विवाद में बुजुर्ग ने बेटों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

संपत्ति विवाद में बुजुर्ग ने बेटों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय

वाराणसी (सिंधोरा)। पारिवारिक संपत्ति विवाद के मामले में एक बुजुर्ग ने अपने ही दो बेटों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी 75 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर पुत्र पिंटू और आशीष पाण्डेय पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।

शिकायत के अनुसार, दोनों बेटों ने 2 जून 2025 को योजनाओं के बहाने उनसे कागजात पर हस्ताक्षर कराए। बाद में पता चला कि उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनवाकर अराजी संख्या 331, 370 और 162 को अपने नाम करवा लिया है।

राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय का आरोप है कि जब उन्होंने बेटों से इस संबंध में पूछताछ की तो उन्होंने उन्हें धमकाया और घर से बाहर निकाल दिया। वर्तमान में वे अपनी छोटी बहु के घर पर रहने को मजबूर हैं।

बुजुर्ग ने पुलिस से मामले की जांच कराने और बेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि संपत्ति के लालच में उनके बेटे उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकते हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा