बभनपुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह पर फायरिंग, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

बभनपुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह पर फायरिंग, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर/वाराणसी। थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में गुरुवार रात करीब 9:35 बजे हिस्ट्रीशीटर गौरव सिंह उर्फ मोनू (39) पर घात लगाकर हमला हुआ। फोन कर घर से बुलाने के बाद गांव के तिराहे पर पाँच युवकों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। लहूलुहान गौरव को पहले निजी अस्पताल और फिर बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

सूचना पर शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ट्रॉमा सेंटर पहुँचे। उन्होंने इलाज की जानकारी लेने के साथ ही पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि जन्माष्टमी पर भी गौरव पर हमला हुआ था, मगर कार्रवाई न होने से आरोपियों का मनोबल बढ़ा।

गौरव के पिता सत्य प्रकाश सिंह की तहरीर पर वीरेंद्र, अंकित, अभिषेक, निखिल और नीरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। ये सभी बभनपुरा के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक अजीत वर्मा की अगुवाई में दो टीमें गठित कर दी हैं।

एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि घायल गौरव के खिलाफ 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन