कपीसा मोड़ पर टैंकर की टक्कर से मोपेड सवार युवक गंभीर घायल
दानगंज। चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत कपीसा मोड़ पर शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर ने मोपेड सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, तराव निवासी सुख्खू गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र कैलाश गुप्ता किसी आवश्यक कार्य से दानगंज जा रहे थे। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर पहुँचाया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है।




