जनता की एकजुटता रंग लाई, कादीपुर रेलवे ओवरब्रिज का काम शुरू
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी। चौबेपुर क्षेत्र के कादीपुर कलां रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण आखिरकार फिर से पटरी पर लौट आया है। ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन तथा ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल के लगातार प्रयास रंग लाए। शुक्रवार को रेलवे कर्मचारियों ने स्थल पर बिजली के तार हटाने का कार्य शुरू किया।
लंबे समय से काम ठप होने से दस से अधिक गांवों के लोग आवागमन में परेशान थे। इस दौरान कई बार आंदोलन भी हुए। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन पर दबाव बनाने के बाद ही रेलवे ने देरी खत्म की है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जनता के संघर्ष की जीत है। अब सेतु निगम और रेलवे को चाहिए कि बिना और देर किए कार्य तेजी से पूरा करें।




