डंपर की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल
चोलापुर (वाराणसी)। पलहीपट्टी चौराहे पर सोमवार को डंपर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार कई फीट दूर जाकर गिरा।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।




