किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, दो युवकों पर मुकदमा
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस की किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
घटना 11 सितंबर की रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि दोनों युवक किशोरी को अपने साथ लेकर चले गए। परिजनों की शिकायत पर पुलिस सक्रिय हुई।
चौबेपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।




