सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में लगा स्वास्थ्य महाकैंप

स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान एवं राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

चोलापुर (वाराणसी)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में मंगलवार को अधीक्षक डॉ. आर.बी. यादव की देखरेख में स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान तथा आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित मेगा स्वास्थ्य महाकैंप में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पहुंचे।

कैंप में मरीजों की बीपी, शुगर, वजन, हाइट, बीएमआई की जांच के साथ योग व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए परामर्श दिया गया। फीवर हेल्प डेस्क पर मलेरिया, डेंगू और वायरल बुखार की जांच हुई। साथ ही मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड, आयुष्मान वंदना कार्ड, आभा आईडी आदि का पंजीकरण एवं वितरण किया गया।

डॉ. आर.बी. यादव ने बताया कि कैंप में कुल 2613 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 1110 पुरुष और 1503 महिलाएं शामिल थीं।

1013 लोगों की शुगर जांच,

60 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग,

153 महिलाओं की एएनसी जांच,

313 पुरुषों की ओरल कैंसर और 563 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग,

363 पुरुषों और 473 महिलाओं की हाईपरटेंशन जांच की गई।

कैंप में डॉ. आकांक्षा सिंह, डॉ. संतोष सिंह यादव, डॉ. पवन गुप्ता, डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. अमित सिंह, डॉ. के.एन. श्रीवास्तव, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. बृजेश भारद्वाज, डॉ. गायत्री सैनी, डॉ. अर्चना सिंह व अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।

फार्मासिस्ट डॉ. भानु प्रकाश चौरसिया व उनकी टीम ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शिखा श्रीवास्तव ने पोस्टर व होर्डिंग के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर सिंह, अखंड प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि राणा सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ