धनंजय मोदनवाल निर्विरोध बने सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष

धनंजय मोदनवाल निर्विरोध बने सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष

पिंडरा (वाराणसी)। सिंधोरा बाजार स्थित मेवालाल सोनकर कटरा में बुधवार को हुए सिंधोरा व्यापार मंडल के चुनाव में गहमा-गहमी के बीच सर्वसम्मति से धनंजय उर्फ सोनू मोदनवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।

इससे पूर्व जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव और जिला महामंत्री नंदलाल जायसवाल की मौजूदगी में व्यापारियों की बैठक हुई। बैठक में आपसी सहमति बनाते हुए पदाधिकारियों का चयन किया गया।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर धनंजय मोदनवाल, महामंत्री पद पर सुबाष चंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर सलमान शेख और निशांत जायसवाल, जबकि कोषाध्यक्ष पद पर कैलाश नाथ गुप्ता को निर्विरोध चुना गया।

संरक्षक के रूप में महेंद्र कुमार जायसवाल व अशोक मौर्य तथा सलाहकार मंडल में नागेंद्र वर्मा प्रधान, अजीत कुमार गुप्ता उर्फ गुरम्मा, रिजवान अंसारी उर्फ बाबू और रमाकांत जायसवाल को शामिल किया गया।

घोषणा के समय बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। इनमें गुलाम मोहम्मद, राजेश साहू, पंकज जायसवाल, राजेश मोदनवाल, घुन्नुर राजभर, जावेद अख्तर, राजकुमार जायसवाल सहित अन्य व्यापारी शामिल थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा