आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा सुंगुलपुर राजस्व गांव दरवेशपुर में मंगलवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक गाय की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2:45 बजे उस समय हुआ जब अचानक तेज बारिश के साथ गड़गड़ाहट और बिजली चमकने लगी।
ग्राम पंचायत सुंगुलपुर निवासी नंदलाल यादव पुत्र स्व. सेवालाल यादव की काली रंग की गाय पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। इसी दौरान जोरदार आवाज के साथ गिरी बिजली उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पशु अस्पताल के डॉक्टर, राजस्व विभाग के लेखपाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनीष सिंह चौहान, श्रीनाथ यादव, प्रेम यादव, संदीप तिवारी, अंकित कुमार सिंह, मनोज कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।




