जीएसटी मिला उपहार, दुकानों पर चस्पा हुआ ‘धन्यवाद मोदी सरकार’ का स्टीकर

अजगराँ विधायक त्रिभुवन राम ने बाजार में किया भ्रमण, आमजन को बताए लाभ

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। अजगराँ विधायक त्रिभुवन राम ने रविवार को मुनारी बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं संग दुकानों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से छूट की जानकारी ली और केंद्र सरकार की ओर से जीएसटी में मिली राहत के फायदे बताए। दुकानों के सामने ‘जीएसटी का मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार’ लिखे स्टीकर भी चस्पा किए गए।

 

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्र और दीपावली जैसे बड़े त्योहारों से पहले जीएसटी का तोहफा देकर आम जनता को बड़ी राहत दी है। इससे गांवों के गरीब, मजदूर और किसान वर्ग को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन और आगे आने वाले शादी-ब्याह के मौके पर लोगों की जेब पर बोझ कम होगा।

 

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी नंदन पांडेय, किसान मोर्चा अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह बीरू, भोलानाथ उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, विनोद सिंह, शिवाजी सिंह, अशोक पांडेय, मोहन बाबू, डॉ. मनोज सिंह सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    पहले दिन राजर्षि क्लब, बरेका और संत अतुलानंद टीमों ने दर्ज की शानदार जीत   वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार से अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल…

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    शव सड़क पर रख ग्रामीणों ने लगाया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग     वाराणसी। सिंधोरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर (चकदुल्ला) इलाके में बारात के दौरान हुए विवाद ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन