डॉ. विजय कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर पार्टी व लैंप लाइटिंग समारोह सम्पन्न
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अंतर्गत संचालित डॉ. विजय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एण्ड मेडिकल में एनम एवं जीएनम के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी तथा परंपरागत लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के चेयरमैन डॉ. विजय यादव रहे। उन्होंने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता की सच्ची और पवित्र सेवा का प्रतीक है। नर्सिंग क्षेत्र में कार्य करने वाले छात्र-छात्राएँ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के जीवन में आशा की किरण जगाते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य उपेंद्र यादव सहित प्रिया यादव, प्रियंका यादव, प्रियंका साकेत, निकित परवीन, अपसरा देवी समेत समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समूचे प्रांगण को उत्साह और उमंग से सराबोर कर दिया।




