शहर में विकास के लिए बीडीए ने आसान किए निर्माण नियम

9 मीटर सड़क, भू-उपयोग और पार्किंग का रखें ध्यान; छोटे निर्माण के लिए ऑनलाइन स्व-घोषणा पर्याप्त

वाराणसी। शहर में व्यवस्थित और बेहतर विकास को सुनिश्चित करने के लिए बनारस विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने निर्माण नियमों में बदलाव किए हैं। नए नियमों के अनुसार किसी भी प्रकार की प्लॉटिंग से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि प्रस्ताचित लेआउट में 9 मीटर चौड़ी सड़क हो और संबंधित भूमि का भू-उपयोग आवासीय दर्ज हो।

3000 वर्ग मीटर (लगभग 1.5 बीघा) से अधिक क्षेत्रफल वाली किसी भी प्लॉटिंग में पार्क का प्रावधान करना अनिवार्य है। यदि भूमि का लैंड यूज कृषि या व्यावसायिक है, तो उसे आवासीय बनाने के लिए आवेदन करना होगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

बीडीए ने छोटे निर्माण को आसान बनाने के लिए व्यवस्था की है। अब 100 वर्ग मीटर तक के आवासीय निर्माण और 30 वर्ग मीटर तक के व्यावसायिक निर्माण के लिए केवल 1 रुपये में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है और नक्शा पास हो जाता है। इस प्रक्रिया में विस्तृत नक्ले की आवश्यकता नहीं है, स्व-घोषणा ही पर्याप्त मानी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती