डुबकियाँ में शुरू हुआ सीएनजी पंप, सौ से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने किया उद्घाटन, वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियाँ गांव में सोमवार को सीएनजी पंप का शुभारंभ किया गया। पंप का उद्घाटन पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और क्षेत्रीय नेताओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में सीएनजी पंप की शुरुआत से करीब सौ से अधिक गांवों के वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा। अब तक सीएनजी भरवाने के लिए लोगों को वाराणसी शहर या गाजीपुर मार्ग पर सैदपुर तक लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।

उन्होंने कहा कि डुबकियाँ में सीएनजी पंप खुलने से वाराणसी–गाजीपुर मार्ग पर चलने वाले वाहनों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे स्थानीय स्तर पर परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।

कार्यक्रम में सुरेश सिंह पप्पू, अरुण सिंह, पंकज सिंह, अंजनी पांडेय, बब्बू सिंह, अनुज सिंह, लालजी सोनकर, नवीन सिंह, पूर्व प्रधान शिववचन सिंह, ग्राम प्रधान चौबेपुर राघवेंद्र जायसवाल, अवधेश जायसवाल, रामेश्वर प्रताप, सिद्धार्थ सिंह, प्रधान राजेश उपाध्याय, चोलापुर ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष राम सुरत यादव, धरमेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा