महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित नृत्य-नाटिका का भव्य मंचन

जन्मस्थली भदैनी में आयोजित हुआ ‘एक शाम वीरांगना के नाम’ कार्यक्रम

 

वाराणसी। भदैनी स्थित वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली पर रविवार की शाम “एक शाम वीरांगना के नाम” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय घाट वॉक विश्वविद्यालय एवं जागृति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन और बलिदान को नृत्य-नाटिका के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. शिव प्रकाश शुक्ला, विशिष्ट अतिथि विंध्याचल यादव, बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री सूबेदार सिंह, यतींद्रनाथ चतुर्वेदी, रमेश चंद्र पांडेय, घाट वॉक विश्वविद्यालय के संयोजक प्रो. विजयनाथ मिश्रा एवं जागृति फाउंडेशन के महासचिव रामवश मिश्र द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

 

समारोह के दौरान ख्यातिलब्ध कलाकार अष्टभुजा मिश्र एवं भूमिका भार्गव ने “हर बोलो से हमने सुनी कहानी थी, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी” गीत पर नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। रानी लक्ष्मीबाई की जन्मस्थली और उनके जीवन संघर्ष को दर्शाती इस प्रस्तुति ने दर्शकों को देशभक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया। कलाकारों ने महारानी के साहस, त्याग और शौर्य का जीवंत चित्रण किया।

 

इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. शिव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का जन्म भदैनी में ही हुआ था। उन्होंने कहा कि इस जन्मस्थली का निर्माण इतिहासकारों, ऐतिहासिक ग्रंथों और स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े प्रमाणों के आधार पर किया गया है। महारानी लक्ष्मीबाई का स्वतंत्रता संग्राम में अमूल्य योगदान रहा, जिनके बलिदान से अंग्रेजों के मन में भय समा गया।

 

विशिष्ट अतिथि विंध्याचल यादव एवं सूबेदार सिंह ने कहा कि काशी के भदैनी में जन्म लेकर महारानी लक्ष्मीबाई ने देश की आजादी के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिस पर पूरे देश को गर्व है।

 

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत प्रो. विजयनाथ मिश्रा ने किया, संचालन रामयश मिश्र ने तथा धन्यवाद ज्ञापन शैलेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर महारानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में कंबल का वितरण भी किया गया।

 

समारोह में प्रभुनाथ त्रिपाठी, विश्वनाथ यादव, छेदी, कृष्णकांत द्विवेदी, गोपाल मिश्रा, प्रमोद पांडेय, डॉ. जयप्रकाश मिश्रा, राजीव पांडेय, रामा पांडेय, अरविंद पटेल, मनीष खत्री सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती