भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर

 

रिपोर्ट विवेक राय 

भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के लिए चर्चित निर्माता सुरिंदर यादव और निर्देशक विजय यादव की जोड़ी ने एक बार फिर नई फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के साथ धमाकेदार वापसी की है। इस फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ भव्य मुहूर्त के साथ उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद के महराजगंज (थाना औराई) क्षेत्र में किया गया।

 

फिल्म सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लि. के बैनर तले बनाई जा रही है, जिसकी शूटिंग भदोही के खूबसूरत लोकेशनों पर जारी है। इस फिल्म में मणि भट्टाचार्य, अपर्णा मल्लिक, महिमा सिंह, प्रेम सिंह, कृष्ण कुमार, मोनू अलबेला, मनोज द्विवेदी समेत कई प्रमुख कलाकार नजर आएंगे। साथ ही दीपक सिन्हा, कंचन मिश्रा, सोनी राज, अशोक गुप्ता और बाल कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

 

फिल्म की कहानी और पटकथा वीरू ठाकुर ने लिखी है, जबकि परिकल्पना निर्देशक विजय यादव की है। गीत-संगीत का जिम्मा सुनील झा ने संभाला है। छायांकन (डीओपी) सुनील अहीर, कोरियोग्राफी अशोक मैती और प्रोडक्शन कंट्रोल विवेक पटेल, सागर चौहान व बनारसी बिंद द्वारा किया जा रहा है।

 

निर्माता सुरिंदर यादव, निर्देशक विजय यादव और अभिनेता प्रेम सिंह की तिकड़ी पहले भी ‘पिया राखीहा सेनुरवा के लाज’ और ‘जोरू का गुलाम’ जैसी सफल फिल्में दे चुकी है। अब यह टीम एक बार फिर दर्शकों के सामने एक पारिवारिक और भावनात्मक कहानी लेकर आई है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

 

निर्देशक विजय यादव के अनुसार, “फिल्म का शीर्षक ‘गंगा जमुना सरस्वती’ तीन पवित्र नदियों के संगम की तरह है, जो तीन अलग-अलग जिंदगियों और रिश्तों के मेल को दर्शाता है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को अपनी कहानी से जोड़ने में सक्षम होगी।”

 

निर्माता सुरिंदर यादव और सह-निर्माता महेंद्र यादव ने बताया कि उनकी फिल्मों का उद्देश्य हमेशा भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश की झलक प्रस्तुत करना रहा है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाएगी और दर्शकों को मनोरंजन के साथ भावनात्मक जुड़ाव भी देगी।

 

फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ को बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि पर विश्व हिंदू महासंघ के तत्वावधान में हुआ आयोजन     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय भदोही। राष्ट्रसंत अवैद्यनाथ जी की बारहवीं पुण्यतिथि के अवसर पर…

    भदोही में विश्व हिंदू महासंघ ने निकाली श्रीकृष्ण भव्य शोभायात्रा

    राष्ट्रीय संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ जी की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित

    उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत FLNAT परीक्षा आयोजित