17 वर्षीय किशोरी लापता, घर से निकलने के बाद नहीं लौटी, पुलिस ने शुरू की तलाश

17 वर्षीय किशोरी लापता, घर से निकलने के बाद नहीं लौटी, पुलिस ने शुरू की तलाश

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी 11 दिसंबर 2025 को दोपहर लगभग 2 बजे घर से बाहर निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, किंतु कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी।

परिजनों के अनुसार लापता किशोरी की लंबाई लगभग 5 फीट, रंग गोरा है। घटना के समय उसने आसमानी रंग की कुर्ती, सफेद लेगिंग तथा भूरे रंग की हवाई चप्पल पहन रखी थी।

चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित स्थानों पर जांच कर रही है और शीघ्र बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम