वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास
रिपोर्ट विवेक राय
वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय सामाजिक पहल के तहत एक दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर प्रदान की गई। मिशन समाज सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डंपी तिवारी बाबा और एसओजी प्रभारी गौरव सिंह की पहल से आयोजित इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में संवेदनशीलता और सहयोग की नई मिसाल पेश की।
कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग युवक को व्हीलचेयर भेंट कर उसके दैनिक जीवन को सुगम बनाने का प्रयास किया गया। इस पहल से न केवल उसकी आवागमन की कठिनाइयाँ कम होंगी, बल्कि वह अपने कार्यों को अधिक स्वतंत्रता के साथ कर सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे समाज के कमजोर वर्गों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
मिशन समाज सेवा संस्था घबे समय से समाज के वंचित और जरूरतमंद वगों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित एसओजी प्रभारी गौरव सिंह ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दातिव्व है कि वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए।




