कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

 चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश में प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में मानदेय बढ़ाने हेतु बजट आवंटन की घोषणा के बाद संगठन ने यह निर्णय लिया।

ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश तिवारी ने बताया कि संगठन लंबे समय से कोटेदारों के कमीशन बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा था। सरकार की इस घोषणा के बाद तत्काल प्रभाव से हड़ताल वापस ले ली गई है।

संगठन की ओर से सभी कोटेदारों से अपील की गई है कि वे गुरुवार से अपनी-अपनी दुकानों पर खाद्यान्न वितरण का कार्य फिर से शुरू करें, ताकि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के हजारों कोटेदारों में खुशी का माहौल है। संगठन को उम्मीद है कि कमीशन वृद्धि से संबंधित शासनादेश जल्द जारी कर इसे लागू किया जाएगा।

गिरीश तिवारी ने कहा कि संगठन सरकार के इस सकारात्मक कदम का स्वागत करता है और अन्य लंबित मांगों के समाधान के लिए वार्ता जारी रखेगा। साथ ही सभी कोटेदारों से एकजुटता बनाए रखने और जन वितरण प्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने का आह्वान किया गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा