खरमास का होगा समापन, दो महीनों में 19 दिन बजेगी शहनाई

4 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्य, मार्च तक रहेंगे सीमित शुभ मुहूर्त

 

वाराणसी। मकर संक्रांति के साथ ही खरमास का समापन हो जाएगा, लेकिन मांगलिक कार्यों की विधिवत शुरुआत फरवरी माह से होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार फरवरी और मार्च—इन दो महीनों में कुल 19 दिन ही शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे, जिनमें विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकेंगे।

पंचांग के अनुसार इन शुभ मुहूर्तों में विवाह, गृह प्रवेश, हवन-यज्ञ, नामकरण, मुंडन, यज्ञोपवीत (जनेऊ), वाहन क्रय, भूमि पूजन तथा भवन निर्माण का शुभारंभ किया जा सकेगा। बीएचयू के ज्योतिष विभाग के प्रोफेसर विनय कुमार पांडेय ने बताया कि इस वर्ष मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त की शुरुआत 4 फरवरी से होगी, जबकि अंतिम शुभ मुहूर्त 14 मार्च को पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर 2025 से शुक्र ग्रह अस्त अवस्था में था, जो 1 फरवरी 2026 को उदित होगा। उदय के बाद तीन दिन तक शुक्र ‘बालक अवस्था’ में रहता है, इस अवधि में भी शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी कारण 4 फरवरी से विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत मानी गई है।

ज्योतिषाचार्य विनय पांडेय के अनुसार फरवरी माह में 14 दिन तथा मार्च माह में मात्र 5 दिन ही शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। इनमें कुछ मुहूर्त दिन में तो कुछ रात्रि में शुभ माने गए हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी मांगलिक कार्य से पूर्व योग्य ज्योतिषाचार्य या अपने पुरोहित से परामर्श लेने की सलाह दी है, ताकि कार्य शुभ और फलदायी हो।

शुभ मुहूर्त की तिथियां :

फरवरी: 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 19, 20, 21, 24, 25 और 26

मार्च: 9, 10, 11, 12 और 14

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम